Chapter 4: The Door Appears
दूसरी रात।
आरव की शिफ्ट रात 10 बजे शुरू हुई। Emergency Wing में गिनती के मरीज़ थे। एक बुज़ुर्ग महिला — पेट दर्द। एक बच्चा — बुखार। एक आदमी — हाथ में कट। सब normal।
आरव ने काम किया। मरीज़ देखे। Prescriptions लिखे। लेकिन उसका दिमाग उस दीवार पर था। Room 47 के पास वाली दीवार। जो ठंडी थी। जो CCTV पर 47 सेकंड के लिए गायब हो गई थी।
रात 1 बजे।
Emergency Wing खाली हो गया। बुज़ुर्ग महिला डिस्चार्ज। बच्चा सो गया। कट वाला आदमी bandage लगाकर चला गया।
आरव अकेला था।
उसने कोरिडोर में कदम रखा। फ्लोरोसेंट लाइटेंBuzz कर रही थीं। दीवारों पर उसकी परछाई चल रही थी। Room 45... Room 46... Room 47...
वो रुका।
हवा बदल गई थी।
पहले गर्म थी — hospital की AC वाली गर्मी। अचानक ठंडी। जैसे किसी ने AC तेज़ कर दिया हो। लेकिन AC बंद था। रात को hospital में AC नहीं चलता।
आरव ने आगे देखा।
Room 99 के बाद — वहीं जहाँ दीवार होनी चाहिए थी — एक और कोरिडोर था।
लंबा। अंधेरा। खाली।
फ्लोरोसेंट लाइटें नहीं थीं। सिर्फ दूर से, उस कोरिडोर के अंत से, हल्की सी रोशनी आ रही थी। पीली। मंद। जैसे बहुत पुराना bulb हो।
आरव का दिल तेज़ धड़क रहा था।
पिछली रात उसने CCTV पर देखा था। आज वो अपनी आँखों से देख रहा था।
वो कोरिडोर असली था।
आरव ने एक कदम आगे रखा। फिर एक और। फिर एक और।
उसके कदम उस कोरिडोर में पड़े।
फर्श ठंडा था। दीवारें गीली-सी। जैसे बहुत दिनों से किसी ने इसे छुआ नहीं। लेकिन साफ़ था — धूल नहीं थी। मकड़ी के जाले नहीं थे। जैसे कोई रोज़ यहाँ आता हो। या जैसे ये जगह खुद को साफ़ रखती हो।
कोरिडोर लंबा था। आरव चलता रहा। 10 कदम। 20। 30।
अंत में एक दरवाज़ा था।
पुराना। भूरा। लकड़ी का। थोड़ा झुका हुआ। नंबर प्लेट नहीं। सिर्फ काले रंग से लिखा था:
0
आरव ने दरवाज़े के करीब जाकर देखा। रंग उखड़ रहा था। लेकिन "0" साफ़ था। जैसे किसी ने हाल ही में लिखा हो।
उसने handle पकड़ा।
ठंडा।
बहुत ठंडा। जैसे बर्फ़ को छू रहा हो।
उसने दरवाज़ा धकेला।
अंदर एक hospital room था।
Normal size। Normal layout। Bed, IV stand, monitor, window (बंद)। दीवारें सफ़ेद — लेकिन हल्का पीला tint। हवा में पुराने antiseptic की smell।
और दीवार पर एक clock।
आरव ने अपनी घड़ी देखी — 1:23 AM।
फिर wall clock देखा — 1:14 AM।
9 मिनट।
वही 9 मिनट।
आरव ने कमरे में कदम रखा।
Bed पर कोई था।
एक आदमी। उम्र करीब 45 साल। Hospital gown पहने। Monitor connected — heart rate दिख रहा था। स्थिर। normal। मरीज़ सो रहा था।
आरव ने bed के पास जाकर देखा।
Bedside table पर एक medical chart था।
उसने chart उठाया।
Diagnosis section — खाली।
उसके नीचे, हर ink में, एक लाइन लिखी थी:
"Replacement confirmed."
आरव ने chart वापस रखा। उसके हाथ काँप रहे थे।
"Replacement confirmed" — किसका replacement? किस चीज़ का?
तभी मरीज़ की आँखें खुलीं।
धीरे-धीरे। जैसे बहुत नींद से उठ रहा हो।
उसने आरव की तरफ देखा।
और बोला:
"आरव? तुम इतने छोटे कैसे हो गए?"
Login to comment.